मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत लोगों को किया जागरूक

Updated:9 months, 1 week ago

जयपुर] राजस्थान 23 सितंबर, 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों और आमजन को जीएसटी बचत उत्सव के तहत जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जीएसटी बचत उत्सव से संबंधित स्टीकर्स लगाए। साथ ही लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी को समझते हुए 22 सितंबर से लागू नए जीएसटी स्लैब के द्वारा मध्यम वर्ग, किसान, व्यापारी और उद्योगपतियों सहित सभी वर्गों को राहत दी हैं। जीएसटी के नए प्रावधानों के तहत अब अधिकांश वस्तुएं 4 की बजाय 2 टैक्स स्लैब के दायरे में आएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जीएसटी बचत उत्सव के तहत 22 से 29 सितंबर तक विशेष जन-जागरूकता अभियान चला रही है, जिसके तहत उपभोक्ताओं और व्यापारियों को जीएसटी सरलीकरण से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी।

Related Video

iocl