Russia के राष्ट्रपति Vladimir Putin Israel-Hamas युद्ध से हुये चिंतित, नागरिकों के लिए कही ये बात

Updated:2 years, 8 months ago

इजरायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) का आज छठा दिन है, लेकिन ये युद्ध रुकता नजर नहीं आ रहा। हमास (Hamas) की ओर से शुरु किए गए युद्ध के जवाब में इजरायली रक्षा बलों ने गाजा (Gaza) में मौजूद हमास के महत्वपूर्ण ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) ने जनहानि पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि “जो हो रहा है वह भयानक है। हम समझते हैं कि दोनों तरफ हिंसा बढ़ती जा रही है, लेकिन फिर भी, चाहे यह कितनी भी बढ़ क्यों न रही हो, हमें नागरिक आबादी को होने वाले नुकसान को कम करने, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के बीच हताहतों की संख्या को कम करने का लक्ष्य रखना होगा। यदि पुरुष लड़ने का निर्णय लेते हैं, तो उन्हें एक-दूसरे से लड़ने दें। महिलाओं और बच्चों को अकेला छोड़ दो. यह दोनों पक्षों पर लागू होता है”। रूसी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब हमास द्वारा इजरायल में बच्चों को मारने की पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने की है। हमास ने 07 अक्टूबर को इज़रायल पर "आश्चर्यजनक हमला" किया, देश में रॉकेटों की बौछार की। जवाबी कार्रवाई में हमास आतंकी समूह द्वारा मारे गए इजरायलियों की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

Related Video

iocl