Israel-Hamas के बीच जंग जारी, युद्ध में लगा लाशों का अंबार

Updated:2 years, 8 months ago

इजरायल (Israel) और फिलिस्तीन (Philistine) के आतंकी संगठन हमास के बीच जंग जारी है। हमास ने शनिवार को इजरायल (Israel) पर हमले के साथ इस जंग की शुरुआत की थी। इजराइल और हमास आतंकवादी समूह के बीच संघर्ष बढ़ने से कम से कम 1,100 लोगों की जान चली गई। युद्ध में अब तक कम से कम 700 इजरायली और 400 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इजराइल वायु सेना ने गाजा पट्टी में हमास आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले क्षेत्रों पर लड़ाकू विमानों के साथ घातक हवाई हमला किया है। यह जवाबी कार्रवाई हमास द्वारा इजराइल पर अचानक किए गए हमले के बाद हुई, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई और हजारों घायल हो गए। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने प्रतिशोध की कसम खाई और कहा कि इज़राइल हमास को तहस-नहस कर देगा।

Related Video

iocl