PM Netanyahu ने PM Modi को लगाया फोन, जानिए फिलिस्तीन-इजरायल जंग के बीच क्या हुई बातचीत

Updated:2 years, 8 months ago

हमास (Hamas) से जंग के बीच इजराइल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Netanyahu) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से फोन पर बातचीत की है. इस दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजराइल के मौजूदा हालात की जानकारी दी है. पीएम मोदी ने कहा कि इस मुश्किल समय में सभी भारतीय इजराइल के साथ खड़े हैं. इजराइल के प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर जानकारी थी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन करके इजराइल के मौजूदा हालातों की स्थिति के बारे में बताया है. पीएम मोदी ने लिखा, “मैं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को धन्यवाद देता हूं, भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ मजबूती से खड़े हैं. भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी और स्पष्ट रूप से निंदा करता है”इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि वह इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।हमास की तरफ से अचानक हुए हमले से इजरायल आगबबूला हो चुका है और हमास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लड़ाकू विमान हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ बमबारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि इस हिमाकत का अंजाम बुरा होगा। जंग का ऐलान तो हो चुका है।

Related Video

iocl