Israel के Prime Minister का Hamas को करारा जवाब, Air force के विमानों ने Gaza में मचाई तबाही

Updated:2 years, 8 months ago

गाजा, 8 अक्टूबर (एएनआई): इसरायल (Israel) और फिलिस्तीन (Palestine) के बीच तनाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. गाजा पट्टी (Gaza Strip) से हमास आतंकियों (Hamas Terrorists) द्वारा इसरायल पर अचानक किये गए हमले के खतरनाक परिणाम अब इसरायल के पलटवार में देखने को मिल रहे हैं. गाजा (Gaza) पर रात भर हुए इजरायली हवाई हमलों ने गाजा को तबाह कर दिया, जिसमें 300 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए. इसरायली सेना ने इमारतों, सुरंगों और हमास के अधिकारियों के घरों को नष्ट कर दिया. जेट विमानों ने सुबह गाजा पर हमले फिर से शुरू कर दिए और सैनिक नाकाबंदी वाले क्षेत्र के आसपास आतंकियों की सफाई अभियान चला रहे थे, जिसमें ज़िकिम के क्षेत्र में एक सैन्य अड्डा भी शामिल था, जिस पर शनिवार को कब्ज़ा कर लिया गया था।

Related Video

iocl