जल्द होगा Israel के वजूद का खात्मा...Palestine के Support में आये पाकिस्तानी, जलाये झंडे

Updated:2 years, 8 months ago

हमास (Hamas) के खिलाफ दुनिया एकजुट हो रही है लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) से हमास के समर्थक सामने आ रहे हैं। फिलिस्तीन (Palestine) और हमास (Hamas) के साथ एकजुटता दिखाने के लिये सड़कों पर पाकिस्तानी सड़कों पर उतर रहे हैं। फिलिस्तीन फाउंडेशन पाकिस्तान द्वारा आयोजित प्रदर्शन में अमेरिका और इजरायल के झंडे जलाये गये हैं। फिलिस्तीन के समर्थन में सड़कों पर पाकिस्तानी लोग उर्दू में लिखे प्लेकार्डस और धार्मिक नारे लगा रहे हैं। आपको बता दें कि 7 अक्टूबर को आतंकी गुट हमास ने इजरायल पर अचानक हमला किया था जिसमें हजारों रॉकेट भी दागे गये। हमास के इस हमले के जवाब में इजरायली सेना ने गाजा पर जबरदस्त हमला किया और आतंकियों के कई खुफिया ठिकानों को तबाह कर दिया। आईडीएफ के मुताबिक हमास के हमले में 1200 इजरायली नागरिक मारे जा चुके हैं।

Related Video

iocl