Israel में जानलेवा हमले के पीछे Hamas के Commander Bilal al-Kadra को IDF ने Gaza में मार गिराया

Updated:2 years, 8 months ago

इजरायल सुरक्षा एजेंसी (Israeli Security Agency) की मदद से आईडीएफ (IDF) ने आज हमास (Hamas) के नुखबा बल के कमांडर (Nukhba (Hamas) शिन बेट को मार गिराया। मारे गए कमांडर की पहचान बिलाल अल केदरा (Bilal Al Kedra) के रूप में हुई, जो दक्षिण में नुखबा बल से संबंधित था। इज़रायल के अनुसार, बिलाल अल केदरा किबुत्ज़ निरिम और निर ओज़ में जानलेवा हमले के लिए जिम्मेदार था। विशेष रूप से, 'ऑपरेशन आयरन स्वोर्ड्स' तेज होने के कारण 14 अक्टूबर को हमास आतंकवादी समूह के दो कमांडर भी मारे गए थे। इज़रायली बलों ने अपनी कार्रवाई के तहत गाजा पट्टी पर बड़े पैमाने पर हमला किया है। iaf ने ज़ायतुन, खान यूनिस और पश्चिम जबालिया में स्थित एक सौ से अधिक हमास के सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया। इन हमलों ने हमास के परिचालन कमांड सेंटरों, सैन्य परिसरों को निशाना बनाकर उसकी क्षमताओं को प्रभावित किया है। बता दें कि पिछले हफ्ते इज़रायल पर आतंकवादी समूह हमास द्वारा किए गए हमलों ने गाजा में आईडीएफ की भीषण जवाबी कार्रवाई के साथ युद्ध शुरू कर दिया। अब तक, इस घातक युद्ध में निर्दोष नागरिकों सहित 1,300 से अधिक इजरायली मारे गए हैं।

Related Video

iocl