IDF ने Hamas की विशेष टुकड़ियों को बनाया निशाना, नौसेना अधिकारी Md Abu Shamala की हुई मौत

Updated:2 years, 8 months ago

इजरायली सेना (IDF Army) ने आंतकी संगठन हमास (Hamas) की लड़ाकू इकाई नोखबा (Nokhba) को निशाना बनाते हुए गाजा पट्टी पर कई हवाई हमले किए। आईडीएफ (IDF) ने हमास (Hamas) के उन मुख्यालयों पर हमला किया जहां से वह आतंकवादी हमलों की योजनाएं बना रह थे। इसी बीच आईडीएफ ने हमास के वरिष्ठ नौसेना अधिकारी (Naval Officer) को भी हमले में मार गिराया। इससे पहले, आईडीएफ ने घोषणा की थी कि उसने हमास के वित्त मंत्री और उसके प्रभारी उच्च कमान अधिकारियों में से एक की हत्या कर दी है। सेना के अनुसार, जवाद अबू शमाला गाजा के भीतर और बाहर दोनों जगह हमास के आतंकियों के खर्च को संभालता था। बता दें कि यह हमला पिछले कुछ दिनों में हमास के मुख्य ठिकानों पर हुए कई हमलों के बाद हुआ है। हमास ने 07 अक्टूबर को इज़रायल पर हमला किया था देश के कुछ हिस्सों में रॉकेटों की बौछार कर दी थी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल के जवाबी हमले में कम से कम 770 लोग मारे गए, 4,000 से अधिक घायल हुए।

Related Video

iocl