Hamas के साथ जंग लड़ रहे Israel को मिला US का साथ, भेजे WARSHIP

Updated:2 years, 8 months ago

इजरायल-गाजा संघर्ष (Israel Gaza Conflict) बढ़ने के बीच अमेरिका (US) ने इजरायल (Israel) को अपना पूरा समर्थन दिया है। अमेरिकी रक्षा सचिव (United States Secretary of Defense) लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) ने कहा कि अमेरिका इजरायल की मदद के लिये युद्धपोत (Warship) भेजेगा। यदि आवश्यक हुआ तो अमेरिका इस निवारक मुद्रा को और मजबूत करने के लिए विश्व स्तर पर तैयार है” हमास ने जारी युद्ध में 700 से अधिक इजराइलियों की हत्या कर दी और दर्जनों लोगों का अपहरण कर लिया। इजरायल ने भी गाजा में आवास ब्लॉकों, सुरंगों, एक मस्जिद और हमास (Hamas) के अधिकारियों के घरों पर हमला करके जवाबी कार्रवाई की। रॉयटर्स के मुताबिक, गाजा में 400 से ज्यादा लोग मारे गए और इजरायल में 700 से ज्यादा लोगों की जान गई।

Related Video

iocl