Hamas का अत्याचार दिखाती हैं ये तस्वीरें, Israel Defence Force ने दिखाई War से पहले और बाद की तस्वीर

Updated:2 years, 8 months ago

10 वें दिन भी इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच आईडीएफ (IDF) ने कहा कि आतंकवादी समूह हमास युद्ध (Hamas Attack) करने के लिए किस हद तक जाने को तैयार है, यह अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है। इजराइली रक्षा बल ने यह दिखाने के लिए सैटेलाइट से ली गई एक तस्वीर साझा की है। जिसमें दिखाया गया है कि 7 अक्टूबर को हमास के हमलों से पहले और बाद में इजरायल कैसा दिखता था। एक्स पर आईडीएफ ने लिखा, "हमास युद्ध करने के लिए किस हद तक जाने को तैयार है, यह अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है" एक अन्य पोस्ट में, इजरायली रक्षा बल ने हमास द्वारा इज़रायलियों को मारने के लिए इस्तेमाल किए गए कुछ जब्त हथियारों को दिखाया है। बता दें कि 15 अक्टूबर को, लेबनान सीमा के पास इजरायली कस्बों और सैन्य चौकियों की ओर 6 एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें दागी गईं। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने जवाबी कार्रवाई के रूप में लेबनान में हिजबुल्लाह के "सैन्य बुनियादी ढांचे" पर हमला किया। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हमास से बंधकों को बिना किसी शर्त के "तुरंत" रिहा करने का आह्वान किया है।

Related Video

iocl