Hamas पर दोहरा खतरा... Gaza पर हवाई हमले कर रही इजरायली सेना ने शुरू की जमीनी कार्रवाई की तैयारी

Updated:2 years, 8 months ago

आतंकवादी संगठन हमास के खिलाफ कार्रवाई के लिए इजरायली फौज ने कमर कस ली है। आतंकवादी संगठन द्वारा पिछले हफ्ते की गयी घुसपैठ और खूनखराबे के बाद इजरायल और हमास के बीच जंग तेज होती जा रही है। हमास के ठिकानों पर हवाई हमलों के साथ-साथ अब इजरायल ने गाज़ा सीमा के पास अपने बख्तरबंद और भारी वाहनों को तैनात किया है जिसमें वे जमीनी हमला करने की तैयारी में साफ दिखायी दे रहे हैं। इजरायली सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि वायुसेना ने रविवार (अक्टूबर 15) को हमास के करीब 250 सैन्य ठिकानों पर हमला किया जिसमें हमास के दक्षिण ज़िले के कमांडर की मौत हुई है। आगे जानकारी देते हुए इजरायली सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने कहा “हमास को जड़ से खत्म करने के लिए फौज गाज़ा में प्रवेश करेगी।” हमास- इजरायल युद्ध के बीच इजरायल ने गाज़ा में ईंधन, खाद्य सामग्री और पानी की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। लेकिन प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भरोसा दिलाया है कि वे दक्षिण गाज़ा में पानी की आपूर्ति बहाल करेंगे। इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई और आतंकवादी संगठन हमास को ध्वस्त करने की बात दोहरायी है।

Related Video

iocl