Gaza में जमीनी कार्रवाई को लेकर Iran ने Israel को दी चेतावनी, तो अब क्या होने वाला है आगे…

Updated:2 years, 8 months ago

इजरायल (Israel) पर अब डबल अटैक हो सकता है। दरअसल हमास के समर्थन में अब ईरान खुलकर सामने आ गया है। 7 अक्टूबर को शुरु हए ये युद्ध हर दिन एक नया मोड़ लेता जा रहा है। अब, ईरान (Iran) ने इस युद्ध को लेकर बड़ी चेतावनी दे दी है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) ने इजरायल पर हमास के हमले की सराहना की और फिलिस्तीन का समर्थन किया। हालाँकि, 10 अक्टूबर को, अयातुल्ला खामेनेई ने हमास के हमले में तेहरान की भूमिका को सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन अब ईरान ने साफ कर दिया है कि वो भी हमास के साथ मिलकर इजरायल पर बम बरसाएगा। बता दें कि आईडीएफ गाजा पट्टी में जमीनी ऑपरेशन की तैयारी पूरी कर रही है। साथ ही कहा कि इस ऑपरेशन में हवा पानी और आसमान तीनों ओर से हमास का खात्मा करने के लिए हमले किए जाएंगे। इजरायली पीएम ने हमास को ध्वस्त करने की कसम खाने के बाद हमास के कई शीर्ष कमांडर को मौत के घाट उतारा है। अब ईरान की ये चेतावनी इस युद्ध पर कितना असर डालती है ये तो वक्त ही बताएगा।

Related Video

iocl