Gaza में है आम जनता का ऐसा हाल, हवाई हमले के बाद सदमे में गजा वासी

Updated:2 years, 8 months ago

हमास (Hamas) के खिलाफ इजरायल (Israel) द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में जिस तरह से ग़ज़ा पट्टी (Gaza) पर बमबारी की गयी है उसके बाद यहाँ के निवासी सदमे में हैं। ग़ज़ा पट्टी के शहर खान यूनिस के निवासी अला अबू तायर ने बताया कि उनके लिए गाजा पट्टी में कोई सुरक्षित जगह नहीं है। वह 10 अक्टूबर को इजरायली हवाई हमले के स्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश करने वाले दर्जनों लोगों में से एक थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संघर्ष में कम से कम 687 फिलिस्तीनी मारे गए, 3,726 घायल हुए। इज़रायल के हवाई हमले के बाद मलबे में तब्दील हुई जगहों में अपार्टमेंट ब्लॉक, एक मस्जिद, अस्पताल शामिल थे।

Related Video

iocl