गाजा पट्टी से हमास का इजरायल पर बड़ा हमला, फिर बने युद्ध जैसे हालात

Updated:2 years, 8 months ago

हमास के आतंकियों ने इजरायल पर धावा बोला... इजरायली रक्षा बल ने आतंकियों के घुसने की पुष्टि की है... इसके अलावा इजरायल पर रॉकेट बरसाए गए... रॉकेट की बौछार में एक व्यक्ति की मौत हो गई... हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है... इजराइली सेना ने कहा कि बड़ी संख्या में फलस्तीनी उग्रवादियों ने गाजा पट्टी से इजराइल में घुसपैठ की है.... जानकारी के अनुसार हमास ने 5000 रॉकेटों से इजरायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है... जानकारी के अनुसार यह हमला भारतीय समय के मुताबिक शनिवार की सुबह 9 बजे शुरू हुआ... हमले के बाद इजरायल की ओर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया... जानकारी के अनुसार इजरायल की सेना ने भी हमास को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है...

Related Video

iocl