Bastille Day Parade में मुख्य अतिथि होंगे PM Modi, इससे पहले दिखी France राष्ट्रपति संग गहरी दोस्ती

Updated:3 years, 1 month ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दो दिन की फ्रांस (France) यात्रा पर हैं। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) आज पेरिस (Paris) में आयोजित होने वाले बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। इससे पीएम मोदी प्राइवेट डिनर के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) के आवास एलिसी पैलेस पहुंचे। इमैनुएल मैक्रॉन और उनकी पत्नी ने गर्मजोशी से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन पीएम मोदी से मिले तो दोनों के बीच की गहरी दोस्ती दिखी। मैक्रॉन ने मोदी को गले लगाया और उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने दुनिया को फ्रांस और भारत की दोस्ती की भी झलक दिखाई। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस मौके पर दोनों की दोस्ती को दुनिया ने देखा। प्राइवेट डिनर और फ्रांस में अपवने स्वागत को लेकर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की और ट्वीट कर कहा कि वो राष्ट्रपति मैक्रों और प्रथम महिला का शुक्रगुजार हूं जिन्होने एलिसी पैलेस में निजी रात्रिभोज की मेजबानी की. बता दें कि पीएम आज पेरिस में बैस्टिल डे परेड में शामिल होंगे।

Related Video

iocl