Israeli बमबारी से घबराये Hamas ने बंधक बनाये गये इजरायली नागरिकों को मारने की दी धमकी

Updated:2 years, 8 months ago

हमास की तरफ से इजरायल पर किये गये आतंकी हमले के बाद जो जंग शुरू हुई है वो चौथे दिन भी भयानक तरीके से जारी है और इसके जल्द खत्म होने के भी कोई आसार दिखायी नहीं दे रहे हैं। गजा में आतंकी संगठन हमास के खुफिया ठिकानों पर इजरायली सेना भारी बमबारी कर रही है। इस युद्ध का नतीजा ये हुआ है कि अभी तक 1500 लोग मारे जा चुके हैं। हालाकि इजरायल पर हुये हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के तरफ से उसे समर्थन भी मिल रहा है। अब हमास ने धमकी दी है कि अगर इजरायल किसी एक फिलिस्तीनी घर पर बम गिराता है तो वो भी एक इजरायली बंधक की हत्या करेगा। ये पैंतरा इसलिये भी अपनाया जा रहा है क्योंकि इजरायल ने तीन लाख जवानों को हमास के खिलाफ उतार दिया है। हमास के प्रवक्ता अबू उवैदा ने 9 अक्टूबर को धमकी देते हुये कहा था कि वो बंधक बनाये गये इजरायली नागरिकों को मार देगा। इसके साथ ही हमास के प्रवक्ता ने ये भी कहा कि बंधक को मारने की घटना को वो प्रसारण भी करेगा। आपको बता दें कि हमास वही संगठन ने है जिसने अचानक से इजरायल पर हमला किया और इस हमले में 700 लोगों की जान चली गयी थी जबकि 2300 लोग घायल हो गये थे। इससे पहले 9 अक्टूबर को इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा था कि युद्ध हमने शुरू नहीं किया लेकिन खत्म हम करेंगे।

Related Video

iocl