अब नहीं बचेगा Hamas का नामो निशान, आसमाम, जमीन और समुद्र से Israel कर रहा हमला

Updated:2 years, 8 months ago

इजरायल (Israel) और फिलिस्तीन (Palestine) के लोगों के लिए कोई राहत नहीं दिख रही है क्योंकि दोनों के बीच युद्ध 9वें दिन भी जारी है। जैसे ही 'ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स' (Operation Iron Swords) तेज हुआ, इजरायल रक्षा बलों ने गाजा में हमास आतंकवादियों के प्रमुख ठिकानों पर हमला करना शुरु कर दिया। हमास के आश्चर्यजनक हमले के बाद इजरायल की उच्च-स्तरीय जवाबी कार्रवाई में हजारों लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। द टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने कहा कि वह गाजा पट्टी में एक "महत्वपूर्ण जमीनी ऑपरेशन" की तैयारी पूरी कर रहा है। इसमें जोर दिया गया कि ऑपरेशन में "हवा, समुद्र और जमीन से संयुक्त और समन्वित हमला" शामिल होगा। इससे पहले, प्रधान मंत्री नेतन्याहू ने कसम खाई थी कि इज़राइल 'हमास को धरती से मिटा देगा'। सेना द्वारा गाजा पट्टी में जमीनी आक्रमण शुरू करने की उम्मीद है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने 14 अक्टूबर को गाजा सीमा पर FRONT LINE का दौरा किया। उन्होंने FRONT LINE में तैनात इजरायली सैनिकों से बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया।

Related Video

iocl