Israel ने Gaza Strip की बंद की बिजली, खाना और पानी की सप्लाई को भी रोका

Updated:2 years, 8 months ago

7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए आतंकी हमले ने इजरायल समेत पूरे विश्व को हैरान कर दिया था. फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास द्वारा ग़ज़ा पट्टी से किये गए ताबड़तोड़ हमलों का मुहतोड़ जवाब इजरायल लगातार ग़ज़ा को तहस नहस करके दे रहा है. लेकिन अब इजरायल हमास की बर्बरता पर पलटवार करने के लिए ग़ज़ा पर कोई भी रहम ना दिखाते हुए अपने हमलों को तेज़ कर रहा है. इसके साथ ही इजरायल ने अपना प्रतिशोध लेने के लिए ग़ज़ा पर पूरी घेराबंदी की तैयारी कर ली है. इजरायल के रक्षामंत्री योव गैलंट ने ऐलान किया है कि ग़ज़ा पट्टी को पूरी तरह से सीज किया जाता है। गाजा पट्टी के अंदर अब न तो बिजली, न खाना, न गैस कुछ भी नहीं जाएगा। उन्‍होंने कहा कि हम इंसानी पशुओं से लड़ रहे हैं और हम उसी तरह से कदम उठाएंगे। 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए आतंकी हमले के विरोध में इजरायल पूरी तरह डट कर खड़ा है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की युद्ध घोषणा के बाद अब ग़ज़ा पर लगातार घातक प्रहार जारी हैं और बिजली, खाना, पानी, गैस आदि की सप्लाई बंद कर इजरायल ग़ज़ा को पूरी तरह से घेरने के लिए बिल्कुल तैयार है.

Related Video

iocl