युद्धग्रस्त से बदहाल गाजा पट्टी की मदद के लिये जार्डन ने पहली खेप भेजने की तैयारी की

Updated:2 years, 8 months ago

इजरायल और हमास के बीच शुरू हुई जंग के बाद जार्डन ने गाजा में मदद की पहली खेप भेजने की तैयारी की है। जार्डन के सैन्य सूत्र के मुताबिक एक विमान मिस्र के राफेह बार्डर क्रासिंग के लिये उड़ान भरेगा। अगर इजाजत मिलती है तो इस मदद को गाजा के आधिकारिक प्रतिनिधियों को ये मदद सौंप दी जायेगी। जार्डन हशमीत चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन के सेक्रेटरी जनरल डाक्टर हुसैन एम. अल शेल्बी ने कहा कि इस विमान में दवाईयां वगैरह हैं और इस वक्त वहाँ जो हालात हैं उसमें घायलों के लिये बहुत जरूरी हैं। हमास द्वारा हमले के बाद इजरायली सेना गाजा में लगातार हवाई हमले कर रही है। हमास के हमले में 1200 लोग मारे गये थे जबकि 2700 घायल हुये थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों को बंधक बना लिया गया था। जहाँ तक गाजा की बात है तो गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहाँ मारने वालों की संख्या 1200 पहुँच गयी है जबकि 5600 लोग घायल हो चुके हैं।

Related Video

iocl