दो बूंद दवा पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से कर सकती है रक्षाः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:7 months ago

जयपुर] राजस्थान 24 नवम्बर, 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षक दवा पिलाकर राज्यस्तरीय उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो बच्चे के जीवन के लिए घातक है, और दो बूंद दवा पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से रक्षा कर सकती है। यह एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का माध्यम है। साथ ही उन्होंने इस अभियान के लिए जनसहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षक दवा अवश्य पिलाएं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार’ पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ 8 लाख बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के लिए सम्पूर्ण प्रदेश में 58 हजार 823 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। 6 हजार 741 ट्रांजिट टीमें और 8 हजार 989 मोबाइल टीम की व्यवस्था भी की गई है।

Related Video

iocl