हमीरपुर में चंद्रावल नदी का पुनर्जन्म
Updated:1 month, 2 weeks ago
Updated:1 month, 2 weeks ago
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश), March 12 (ANI): बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में चंद्रावल नदी का पुनर्जीवन जल संरक्षण और सामूहिक प्रयास की एक प्रेरणादायक कहानी बनकर सामने आया है। कभी गंदे नाले में बदल चुकी यह नदी आज फिर से स्वच्छ, निर्मल और जीवनदायिनी रूप में बह रही है। महोबा से निकलकर हमीरपुर के ग्राम पंचायत गुड़ा से लगभग 68 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए यह नदी ग्राम पंचायत कैथी तक पहुँचती है और आगे जनपद बांदा में केन नदी में मिल जाती है। मिशन जलोदय और नमामि गंगे परियोजना के तहत जिला प्रशासन ने स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ इस नदी को पुनर्जीवित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। कई महीनों के श्रमदान, सफाई अभियान, घाटों के सौंदर्यीकरण और नदी किनारे वृक्षारोपण के बाद दिसंबर 2025 में चंद्रावल नदी को नया जीवन मिला। आज यह नदी दो दर्जन से अधिक गांवों के लिए नई उम्मीद बन चुकी है। किसानों को सिंचाई के लिए स्वच्छ जल मिल रहा है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ रही है और खेत फिर से हरियाली से लहलहा रहे हैं। चंद्रावल नदी का पुनर्जीवन इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन और जनता के सामूहिक प्रयास से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का सपना साकार किया जा सकता है।
Updated:2 years, 3 months ago
Amid dry winter in Kashmir, snow-clad Bangus Valley in Kupwara district emerges as winter wonderland
Updated:2 years, 3 months ago
Grand welcome given to sculptor Arun Yogiraj at Bengaluru Airport
Updated:2 years, 3 months ago
Injured WB CM Mamata Banerjee meets West Bengal Governor CV Anand Bose
Updated:2 years, 3 months ago
Couple set goals! Husband to lead Sikh Regiment, wife to command ICG contingent in R-Day Parade
Updated:2 years, 3 months ago
Inside India’s and Air India’s first Airbus A350 with luxurious seats, new interiors
Updated:2 years, 3 months ago
J-K: Srinagar’s Ghanta Ghar comes alive with spectacular Tricolour lighting