आमजन की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:1 year, 1 month ago

जयपुर (राजस्थान) , 15 जुलाई जून 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों की आमजन की परिवेदनाओं को सुना और मौके पर ही उनका समाधान किया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारियों द्वारा सुराज के संकल्प को साकार करने की दिशा में आमजन को बुनियादी सुविधाएं नियमित और निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि जन सेवा ही सरकार का मूलमंत्र है और आमजन की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने प्रदेशभर में जनसुनवाई का ऐसा तंत्र सुविकसित किया है जो आमजन के परिवादों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रहा है।

Related Video

iocl