यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलाई गई स्पेशल ट्रेनें

Updated:1 year, 8 months ago

दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनज़र, उत्तर भारत में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस साल विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की बढ़ती तादात को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है और प्रमुख रूटों पर ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़ाई गई है। सुरक्षा और सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे यात्री अपनी यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित तरीके से पूरा कर सकें। नई दिल्ली सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने और आवश्यक सेवाओं की सुचारू व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है। त्योहारों के सीजन के दौरान यात्रियों को और भी ज्यादा सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे का कार्य और दायित्व और भी बढ़ जाता है। क्योंकि इस दौरान यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होता है। इसीलिए पिछले साल की तुलना में इस वर्ष उत्तर रेलवे द्वारा और भी ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त स्टेशन नयी दिल्ली पर यात्रियों को भीड़ से बचाने के लिए प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग बनाए गए हैं, जगह जगह अनाउंसमेंट करके यात्रियों को उनके गंतव्य की जानकारी दी जा रही है। टिकट काउंटर और पूछताछ काउंटर भी अलग से खोले गए हैं। प्रमुख ट्रेनों के पीछे क्लोन ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है ताकि यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके।

Related Video

iocl