मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई आयोजित कर सुनी आमजन की समस्याएं

Updated:2 years, 4 months ago

राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में आमजन से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और अधिकारियों से भी जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रकार के लम्बित प्रकरणों को बिना देरी के निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्यायें और शिकायतें लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री द्वारा नियमित अंतराल पर जनसुनवाई की जा रही है ताकि लोगों की दिक्कतों को सुनकर मौके पर ही उनका समाधान किया जा सके।

Related Video

iocl