Uttrakhand के Lalkuan, Roorkee और Harrawala स्टेशनों का होगा कायाकल्प, मिलेंगी World-Class सुविधाएं

Updated:2 years, 9 months ago

उत्तराखंड (uttrakhand) में रेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए वित्त वर्ष 2023-24 में 5,004 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटन किया गया है जो औसतन वर्ष 2009-14 की तुलना में 2576% अधिक है। अमृत भारत स्टेशन योजना (amrit bharat station scheme) के अंतर्गत 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य प्रगति पर है जिनमें उत्तराखंड के 3 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है। पुनर्विकसित होने जा रहे उत्तराखंड के हर्रावाला, रुड़की, और लालकुआं रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। स्टेशनों पर विशाल रूफ प्लाजा, वेटिंग रूम, एग्जीक्यूटिव लाउंज, पर्याप्त संख्या में लिफ्ट और एस्केलेटर्स, आगमन व प्रास्थान की अलग व्यवस्था होगी।

Related Video

iocl