Uttarakhand के दौरे पर कल जायेंगे PM Modi, Pithoragarh को देंगे 4,200 करोड़ रुपए की सौगात

Updated:2 years, 8 months ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानी (12 अक्टूबर) को उत्तराखंड (Uttarakhand) के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। जहां पीएम मोदी (PM Modi) पार्वती कुंड एवं जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे, फिर पीएम मोदी पिथौरागढ़ (Pithoragarh) में लगभग 4,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर पिथौरागढ़ में स्वागत के लिए अलग अलग जगहों पर बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं । पीएम मोदी के स्वागत में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर पूरे जोरो शोरों से तैयारियां चल रही हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पीएम की सुरक्षा को लेकर एसपीजी सहित स्थानीय पुलिस ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

Related Video

iocl