Uttarakhand: बढ़ते Investment के साथ भारत का नया Industrial Powerhouse बन रहा राज्य

Updated:1 year, 4 months ago

विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा अपना देश भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों में शामिल हो गया है, और देश की इस विकास यात्रा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है उत्तराखंड। अपनी आध्यात्मिकता, प्राकृतिक खूबसूरती और पवित्र नदियों के लिए जाने जाने वाला यह राज्य अब एक तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था का केंद्र बन चुका है। उत्तराखंड अब एक बड़े औद्योगिक हब के रूप में उभर रहा है। ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल्स, कृषि, आईटी, पर्यटन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में यहाँ लगातार नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं, जिससे राज्य में निवेश का सिलसिला तेज़ी से बढ़ रहा है। राज्य की आर्थिक वृद्धि 2.87 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच चुकी है और प्रति व्यक्ति आय 2.61 लाख रुपये है, जो राज्य की प्रगति को दर्शाता है। उत्तराखंड ने निवेशकों के लिए आसान और पारदर्शी प्रक्रियाएं लागू की हैं, जिससे यह निवेशकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बन गया है।

Related Video

iocl