Uttar Pradesh: Hardoi में शख्स ने 12 सालों में मिट्टी काटकर तैयार किया महल, हैं ये सुविधाएं

Updated:3 years ago

इंसान जिद पर आ जाए तो क्या नहीं कर सकता, ऐसा ही कुछ नमूना हाल ही में देखने को मिला है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) के एक शख्स की जिद ने माउंटेन मैन दशरथ मांझी की यादें ताजा करा दी हैं. दशरथ मांझी ने जिद पकड़ी तो पहाड़ काटकर रास्ता बना दिया. वहीं, हरदोई के एक फकीर इरफान उर्फ पप्पू बाबा ने जिद पकड़ी, तो अपने हाथों से मिट्टी काटकर जमीन के अंदर अपना दो मंजिला महल तैयार कर लिया. इस आशियाने में 11 कमरे, इबादत के लिए मस्जिद और मक्का मदीना का स्वरूप भी मौजूद है.

Related Video

iocl