Uttar Pradesh के 55 रेलवे स्टेशन बनेंगे World-Class। Amrit Bharat Station Scheme

Updated:2 years, 10 months ago

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में वर्ल्ड क्लास रेल इंफ्रास्ट्रक्चर (Rail Infrastructure) बनाने के लिए तीव्र गति से किया जा रहा है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश में वित्त वर्ष 2023-24 में 17,507 करोड़ रुपये कारेल बजट आवंटन किया गया है जो औसतन वर्ष 2023-24 की तुलना में 1479% अधिक है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है। इन सभी स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्तर का बनाया जाएगा । स्टेशनों पर रूफ प्लाज़ा, वेटिंग रूम, एग्जीक्यूटिव लाउंज, पर्याप्त संख्या में लिफ्ट और एस्केलेटर्स, आगमन व प्रास्थान की अलग व्यवस्था होगी। दिव्यांग अनुकूल सभी सुविधाएं, पार्किंग की सुविधा और परिवहन के माध्यमों के साथ मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी होगी।

Related Video

iocl