UK के PM Rishi Sunak और Italy PM Giorgia Meloni पहुंचे राजघाट, Mahatma Gandhi को दी श्रद्धांजलि

Updated:2 years, 12 months ago

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) की दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है. तमाम देशों के शीर्ष नेता राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (UK PM Rishi Sunak) महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे. इससे पहले वे पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर पहुंचे थे. वहीं, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Italy PM Giorgia Meloni) भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचीं.

Related Video

iocl