Tanzania की राष्ट्रपति Samia Suluhu Hassan भारत में, राष्ट्रपति Murmu और PM Modi से की मुलकात

Updated:2 years, 8 months ago

तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन (Samia Suluhu Hassan) तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचीं हैं। आज वह राष्ट्रपति भवन पहुंची और यहां भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) से मुलकात की। इस मौके पर उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया। तंजानिया की राष्ट्रपति को यहां राष्ट्रपति भवन में 'गार्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। बाइट- "मैं दोनों देशों के बीच दशकों से चले आ रहे उत्कृष्ट संबंधों के लिए तंजानिया की तरफ से सराहना करना चाहती हूं। इस यात्रा से मेरी अपेक्षा है कि यह राजनीतिक और आर्थिक विकास के नए रास्ते खोलने वाली है। मेरा देश उम्मीद कर रहा है कि हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित हमारे द्विपक्षीय संबंध दशक दर दशक जारी रहेंगे।" राष्ट्रपति सामिया हसन ने यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मीडिया के सामने कैमरे के आगे तस्वीरें खिचवांई। बता दें कि ऐतिहासिक रूप से भारत के करीबी रहे इस अफ्रीकी देश से अब चीन के सैन्य और आर्थिक रिश्ते हैं। भारत की नजर चीन के पाले से निकलने को बेताब तंजानिया के साथ आर्थिक और रक्षा करार कर उससे पहले जैसे करीबी संबंध बनाने पर है।

Related Video

iocl