ताज महल के दीदार में पर्यटकों को हो रही असुविधाओं पर प्रशासन सख्त

Updated:2 years, 10 months ago

आगरा, उत्तर प्रदेश: आगरा का ताज महल विश्व के 7 आश्चर्यों में शुमार है. पूरे विश्व से पर्यटक यहाँ ताज के दीदार के लिए भारी संख्या में आते हैं. पर्यटन स्थलों पर धरोहर के संरक्षण साथ ही प्रशासन की तरफ से किये गए इंतेज़ाम भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होते हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग की ये जिम्मेदारी बनती है कि यहाँ आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े. इसके मद्देनज़र समय समय पर शहर में सुविधाओं का ज़ायज़ा प्रशासन द्वारा लिया जाता है. बीते कुछ दिनों से पर्यटकों के साथ गड़बड़ी के कुछ मामले सामने आने के बाद आगरा की जिला आयुक्त ऋतु माहेश्वरी ने पर्यटन विभाग और अन्य अधिकारियों समेत ताज महल और उसके आस पास के इलाकों का दौरा किया. उन्होंने पर्यटकों को शहर में मिलने वाली हर तरह की सुविधाओं, टिकट बुकिंग, बाजार में एक समान दाम, आवागमन के साधन, रुकने की उत्तम व्यवस्थाओं आदि विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और जिला आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देकर कुछ ज़रूरी कदम उठाये जिससे शहर के साथ ही पूरे प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके.

Related Video

iocl