Srinagar डीसी कार्यालय में Millet Cafeteria चला रही युवतियां

Updated:2 years, 8 months ago

जम्मू कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन ने श्रीनगर के डीसी कार्यालय में मिलेट्स कैफेटेरिया स्थापित किया है। इसका मकसद महिलाओं को रोजगार प्रदान करना है। इस कैफेटेरिया का सारा कामकाज कश्मीर की युवा लड़किया ही संभाल रही है। आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर के अलग अलग जिलों की रहने वाली महिलाओं को जेकेआरएलएम द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। ट्रेनिंग प्राप्त करने वाली महिला स्वयं सहायता समूह को डीसी कार्यालय में आर एंड बी विभाग द्वारा बनाई गई कैंटीन सौप दी गई है। इस कैंटीन में ग्राहकों की अच्छी खासी संख्या देखी जा सकती है। कैंटीन में आने वाले ग्राहकों को मिलेट्स् और फास्ट फूड दोनों ही महिलाओं द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। यहां मिलने वाली सुविधाएं ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। जिससे कस्टमर बेहद खुश हैं और महिलाओं की जमकर सराहना कर रहें है। डीसी कार्यालय के परिसर में बाजरा हब स्थापित करने वाला श्रीनगर भारत का पहला जिला बन गया है। महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के मद्देनज़र जेकेआरएलएम द्वारा ये उठाया गया ये कदम बेहद सराहनीय है।

Related Video

iocl