Srinagar में Dal Lake के किनारे नए Projects के तहत बनाया जा रहा पैदल मार्ग और Cycling Track

Updated:2 years, 9 months ago

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर की मनमोहक वादियां ना केवल देश बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी खूब आकर्षित करती हैं. कश्मीर में पर्यटकों की सहूलियत और आरामदायक सुखद अनुभवों के लिए प्रशासन लगातार नए नए प्रयोगों से कश्मीर की सुंदरता को निखारने का प्रयास करता रहता है. विभिन्न परियोजनाओं के तहत डल झील के शहर श्रीनगर को स्मार्ट सिटी बनाने का काम जोर शोर से चल रहा है. इसमें एक प्रोजेक्ट निशात बाग से हब्बाकदल क्रॉसिंग तक डल झील के उत्तरी फोरशोर रोड (एनएफआर) के साथ झील के किनारे अत्याधुनिक पैदल यात्री पैदल मार्ग, साइकिल ट्रैक और देखने के डेक प्रदान करना है। पर्यटकों के अलावा श्रीनगर के स्थानीय लोग भी इस पहल से काफी खुश हैं. इस पहल के चलते फुटपाथ चौड़ा होने से आवागमन में आसानी और श्रीनगर की बढ़ती सुंदरता से शहरी लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रशासन की यह पहल निवासियों और पर्यटकों को सुरम्य डल झील के किनारे परेशानी मुक्त और सुखद अनुभव प्रदान करेगी। साथ ही यह श्रीनगर में पर्यटन को बढ़ावा देगा।

Related Video

iocl