Shimla में भूस्खलन की चपेट में आया Shiv मंदिर, निकाले जा रहे शव निकाले गए, बचाव अभियान जारी

Updated:2 years, 10 months ago

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला (Shimla) में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में एक शिव मंदिर आ गया। इसमें कई लोगों के दबे होने की भी आशंका है। बता दें कि शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ है। मौके पर आइटीबीपी (ITBP), आर्मी एसएसबी, स्टेट पुलिस के जवान भी राहत व बचाव कार्य के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं। ऑपरेशन चला रहे हैं। सुबह सात बजे के करीब यह घटना सामने आई है। मंदिर में लोग पूजा करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान लैंडस्लाइड हुआ और ये लोग मलबे में दब गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग मलबे में दबे हुए हैं।

Related Video

iocl