फिट इंडिया मूवमेंट को साकार करने में युवा बनें सक्रिय भागीदारः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:5 months ago

जयपुर, राजस्थान 02 फरवरी, 2026, (एएनआई):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित रामनिवास बाग से एयू जयपुर मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं, और फिट इंडिया मूवमेंट को साकार करने में युवा सक्रिय भागीदार बनें। देश-प्रदेश के युवा हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से व्यायाम को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर देश-प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गत 2 वर्षों में युवाओं के लिए खेल, रोजगार, कौशल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अवसर उपलब्ध कराए हैं। इससे युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ रोजगार प्रदाता भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के हर सपने को पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।

Related Video

iocl