Satellite से आईं ये तस्वीरें दिखाती हैं ग़ज़ा पट्टी और Israel में हुए विनाश की दास्तां

Updated:2 years, 8 months ago

युद्ध में इजरायल (Israel) और ग़ज़ा (Gaza) से आई हैं ये चौंकाने वाली तस्वीरें....सैटेलाइट से आई ये तस्वीरें (Satellite Photos) आपको हैरान कर देंगी...युद्ध से प्रभावित इलाकों में तबाही दिखाने वाली ये तस्वीरें सैटेलाइट की हैं। यूरोपीय संघ के कॉपरनिकस सेंटिनल-2 उपग्रह की तस्वीरों में ग़ज़ा पट्टी और इज़राइल के बीच सीमा के पास दर्जनों आग के क्षेत्र दिखाई दे रहे हैं. माना जा रहा है कि हमास का यह हमला 50 साल पहले योम किप्पुर युद्ध के बाद से इज़राइल में सबसे घातक हमला है। हमले के तुरंत बाद इजराइल ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई करते हुए हमास के अधिकारियों के कई ठिकानों पर हमला कर दिया। 8 अक्टूबर को इज़रायली हवाई हमलों ने ग़ज़ा में आवासीय ब्लॉकों, सुरंगों और हमास के अधिकारियों के घरों को निशाना बनाया। इसके बाद इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा कि इजराइल ने युद्ध शुरू नहीं किया है, लेकिन इसे खत्म करेगा। इससे पहले हमास के आतंकियों ने इजराइल के दक्षिणी और मध्य हिस्से में रॉकेट दागे।

Related Video

iocl