Sanatana Dharma को लेकर Stalin के बेटे के विवादित बोल, नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

Updated:2 years, 9 months ago

तमिलनाडु (Tamilnadu) के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (M. K. Stalin) के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान के बाद बवाल शुरू हो गया है. बीजेपी नेताओं समेत कई लोग उदयनिधि (Udhayanidhi Stalin) के बयान पर विरोध जता रहे हैं. बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन (shahnawaz hussain) ने उदयनिधि के बयान पर इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. वहीं शहजाद पूनेवाला (Shehzad Poonawalla) ने भी इस बायन पर आपत्ति जताते हुए इंडिया गठबंधन (INDIA) को भारत विरोधी बताया। इस बयान पर कांग्रेस नेता नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा की कांग्रेस की भूमिका स्पष्ट है किसी का भवनाओं को आहत करना कांग्रेस (Congress) की भूमिका नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को क्या बोलना है ये हमारे हाथों में नहीं हैं। केन्द्रीय मंत्री घर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने भी इस बयान की अलोचना की है। वहीं राशिद अल्वी ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई और बीजेपी पर निशाना साधा। बता दें कि उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) के इस बयान खूब वार पलटवार जारी है।

Related Video

iocl