Saharanpur Railway Station का नया रूप, यात्रियों को मिल रही World-Class सुविधाएं

Updated:11 months, 2 weeks ago

सहारनपुर रेलवे स्टेशन का 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन का मुख्य द्वार अब और अधिक भव्य और आकर्षक दिखता है। यहां भगवान बुद्ध की सुंदर प्रतिमा भी स्थापित की गई है। स्टेशन में फुटओवर ब्रिज का निर्माण और पार्किंग क्षेत्र का विस्तार यात्रियों की सुगम आवाजाही और यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाता है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं जिनमें वातानुकूलित प्रतीक्षालय, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, शुद्ध पेयजल, लिफ्ट-एस्केलेटर, शौचालय और आधुनिक सफाई व्यवस्था शामिल हैं। दिव्यांगजनों के लिए रैंप की सुविधा है और टिकटिंग को आसान बनाने के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गईं हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरे स्टेशन परिसर में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। खाने-पीने के लिए स्वच्छ और सुविधाजनक कैंटीन व रेस्टोरेंट की सुविधा भी उपलब्ध है।स्टेशन परिसर में ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना के तहत एक विशेष स्टॉल भी स्थापित किया गया है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन आज केवल एक ट्रांजिट पॉइंट नहीं, बल्कि एक ऐसा केंद्र बन गया है जहाँ परंपरा और प्रगति का संगम देखने को मिलता है। यात्रियों के लिए यह स्टेशन अब एक सुखद अनुभव का प्रतीक है।

Related Video

iocl