अपने अंतिम चरणों में है Saharanpur Railway Station का पुनर्विकास

Updated:1 year, 2 months ago

सहारनपुर, जो उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में स्थित है, मुस्लिम धार्मिक और शैक्षिक संस्थान दारुल उलूम देवबंद के लिए, दुनिया भर में जाना जाता है। यह शहर रेलवे नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यहाँ का रेलवे जंक्शन हमेशा से यात्रियों के लिए एक प्रमुख परिवहन केंद्र रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस जंक्शन का पुनर्विकास किया जा रहा है, जो अपने अंतिम चरण में है। पुनर्विकास के तहत स्टेशन के प्रवेश द्वार को भव्य बनाया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार पर भगवान बुद्ध की ध्यान मग्न आकर्षक प्रतिमा निर्मित की गयी है। ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ के तहत हाथ से बने लकड़ी के उत्पाद बिक्री के लिए प्रदर्शित किये गए हैं। आरक्षित और अनारक्षित टिकट केंद्रों को बेहतर बनाया गया है। यात्रियों को ट्रेन आगमन और प्रस्थान की सही जानकारी देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। यक़ीनन यह पुनर्विकास न केवल यात्री सुविधाओं को बढ़ाएगा, बल्कि सहारनपुर को एक आधुनिक और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाएगा।

Related Video

iocl