खाने के शौकीनों को आकर्षित करता अजमेर का अनोखा ट्रेन कोच रेस्टोरेंट

Updated:1 year, 7 months ago

भारतीय रेल अपनी कार्य कुशलता, यात्रियों की सेवा और विभिन्न खूबियों के लिए दुनिया जहान में मशहूर है। नयी अवधारणा और आम लोगों को सुविधा प्रदान करने के तहत भारतीय रेल द्वारा रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। अनूठा प्रयोग करते हुए भारतीय रेल ने पुराने हो चुके रेल के डिब्बों को थीम बेस्ड इस्तेमाल करने के लिए रेस्टोरेंट के रुप में विकसित करने का काम किया है। रेलवे द्वारा निर्धारित नियमों के तहत 2 वर्ष के लिए उपयुक्त स्थान और रेल कोच उपलब्ध कराया जाता है। इसी क्रम मे राजस्थान के महत्वपूर्ण शहर अजमेर में भारतीय रेल के सहयोग से ट्रेन के डिब्बों को शानदार रेस्टोरेंट का रूप दिया गया है। इसके लिए रेल कोच को रेस्टोरेंट में तब्दील किया गया है या आप यूं भी कह सकते हैं की ट्रेन के डिब्बे में ही ये प्योर वेज रेस्तरां खोला गया है। इसकी एक खासियत ये है कि इसको एकदम रियलिस्टिक लुक देने की कोशिश की गयी है और यहां खाने के लिए सैकड़ों वैरायटी की डिशेज मौजूद हैं जिनका स्वाद लेने के लिए यात्री खिचे चले आते हैं। तो फिर देर किस बात की है। अगर आप भी अजमेर में रहते हैं या वहां जाने का प्लान तैयार कर रहे हैं तो इस 'टेशन रेस्टोरेंट' में लजीज खाने का स्वाद लेना न भूलें।

Related Video

iocl