Republic Day Parade 2025 में भाग लेने वाले NCC कैडेटों को CM Mohan Yadav ने किया सम्मानित

Updated:1 year, 4 months ago

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेटों को आज भोपाल में सम्मानित किया। बता दें कि सम्मानित एनसीसी कैडेटों ने नई दिल्ली में एक महीने तक चले कैंप में हिस्सा लिया था। साथ ही 30 दिन से ज्यादा समय तक चले इस चुनौतीपूर्ण कैम्प में अपने धैर्य और पराक्रम में कोई कमी नहीं आने दी। कैडेटों की कड़ी मेहनत और लगन के कारण इस बर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश निदेशालय के कैडेटों ने 18 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। उनके इस जज्बे को सलाम करने के लिए राजधानी भोपाल में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां सीएम मोहन यादव के हाथों देश के इन शूरवीरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने वहां मौजूद लोगों को भी संबोधित किया।

Related Video

iocl