मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जारी किया राजस्थान विजन-2030 डॉक्यूमेंट

Updated:2 years, 8 months ago

Jaipur (Rajasthan), October 6 (ANI): मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राजस्थान विजन-2030 डॉक्यूमेंट जारी किया। इस अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में उनके मंत्रीमंडलीय सहयोगी] विषय विशेषज्ञ] युवा और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। इस विजन डॉक्यूमेंट का मकसद राज्य के विकास की गति को 10 गुना करना है ताकि राजस्थान को देश में अव्वल बनाया जा सके। समाज के प्रत्येक तबके से मिले सुझावों के आधार पर इस विजन डॉक्यूमेंट को तैयार किया गया है। इस विजन डॉक्यूमेंट को जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये डॉक्यूमेंट आने वाले समय में प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देने वाला साबित होगा। भविष्य में इसमें और भी सुझाव जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट के लिए प्रदेश की सामाजिक आर्थिक औद्योगिक प्रगति के मद्देनजर 3 करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव प्राप्त हुए हैं। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि आज राजस्थान प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान मिशन 2030 पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

Related Video

iocl