Amrit Bharat Station Scheme से बदले रेलवे स्टेशन: Siddharthnagar, Balrampur और Thawe का नया रूप

Updated:1 year, 2 months ago

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प तेज़ी से हो रहा है। इसी के तर्ज पर उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन (Siddharthnagar Railway Station) का पुनर्विकास भी लगभग पूरा हो चुका है। स्टेशन का मुख्य द्वार बेहद आकर्षक बनाया गया है, जहां भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो इस स्थान की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, सूचना केंद्र, अत्याधुनिक वेटिंग हॉल, स्टेनलेस स्टील की आरामदायक सीटें और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं जो यात्रियों को एक शानदार अनुभव प्रदान कर रही है। रात के समय में इस स्टेशन की रंग-बिरंगी रोशनी इसे और भी खूबसूरत बना देती है। इसी तरह, पूर्वोत्तर रेलवे के बलरामपुर और थावे रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया गया है। यहां भी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ स्थानीय कला को स्टेशन की दीवारों पर प्रदर्शित किया गया है, जो इन स्टेशनों को सांस्कृतिक रूप से और भी समृद्ध बनाता है।

Related Video

iocl