जब Rajya Sabha में Mallikarjun Kharge ने G20 को कहा G2... Piyush Goyal ने ऐसे दिया जवाब

Updated:2 years, 9 months ago

राज्यसभा (Rajya Sabha) में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने G20 को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा. खड़गे ने अपने भाषण में कहा कि हम महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय G2 के बारे में बात करने में व्यस्त हैं. जब खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने G20 को G-2 कहा तो इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें टोका. मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा, 'कृपया कर के G20 का मजाक न उडाएं लेकिन हो सकता है कि आप कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष हैं इसलिए आपको 2G ही दिखता होगा वन G और सन G.

Related Video

iocl