Rajula, Derol और Samakhiali रेलवे स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प, मिलेंगी World-Class सुविधाएं

Updated:1 year, 2 months ago

गुजरात एक ऐसा राज्य जो पर्यटन, उद्योग और आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है और इसी दिशा में रेलवे स्टेशनों का भी पुनर्विकास कर उन्हें आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में अमरेली जिले में स्थित राजुला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नई रूपरेखा के तहत स्टेशन बिल्डिंग को नया और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। वातानुकूलित रिटायरिंग रूम को शानदार ढंग से तैयार किया गया है, जहां यात्रियों के आराम और बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त कूड़ेदान, साफ-सफाई और टिकट काउंटर्स को भी बेहतर बनाया गया है। इसी तरह, पश्चिम रेलवे के डेरोल रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य भी अंतिम चरण में है। स्टेशन बिल्डिंग को नया और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। यहां बना नया फुटओवर ब्रिज लगभग तैयार है और बेहद शानदार दिखाई दे रहा है। कच्छ जिले का सामाख्याली रेलवे स्टेशन भी पुनर्विकास के दौर से गुजर रहा है। यहां यात्रियों की सुविधाओं को नए रूप में विकसित किया गया है और स्टेशन की दीवारों पर स्थानीय कला को भी खूबसूरती से उकेरा गया है।

Related Video

iocl