Rajasthan में record संख्या में एक साथ 55 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का किया जा चुका है शिलान्यास

Updated:2 years, 10 months ago

राजस्थान (Rajasthan) के विकास को गति देने के लिए यहां के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास (Railway Station Redevelopment) किया जा रहा है। राजस्थान में वित्त वर्ष 2023-24 में 9,532 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटन किया गया है जो औसतन वर्ष 2009-14 की तुलना में 1298% अधिक है। अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के अंतर्गत 508 रेलवे स्टेशनों का कार्य प्रगति पर है जिनमें से राजस्थान के 55 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है। पुनर्विकसित होने जा रहे ये सभी रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे यहां रूफ प्लाजा, वोटिंग रूम, लिफ्ट-एस्केलेटर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कैफेटेरिया, सीसीटीवी कैमरे और अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। वहीं पूरा स्टेशन दिव्यांग फ्रेंडली होगा।

Related Video

iocl