Rajasthan Investment summit 2024 की तैयारी को लेकर CM Bhajanlal Sharma ने बुलायी उच्चस्तरीय बैठक

Updated:2 years, 2 months ago

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट-2024 की तैयारी को लेकर जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में बुलायी उच्चस्तरीय बैठक बुलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हर स्तर पर मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के सफल आयोजन के लिए इससे जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि समिट में होने वाले विभिन्न एमओयू केवल कागजों पर ही ना हो बल्कि उन्हें धरातल पर उतारा जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफतौर पर निर्देश दिए कि उद्योगों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की निवेश संबंधी सुविधाएं देने के लिए सिंगल विंडो का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संसाधनों का समुचित उपयोग कर निवेश संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Related Video

iocl