Rajasthan को विकास, निवेश और रोजगार के नए युग में ले जाना राज्य सरकार का लक्ष्यः CM Bhajanlal Sharma

Updated:1 year, 6 months ago

जयपुर में भारतीय उद्योग परिसंघ की नेशनल काउंसिल को संबोधित करते हुए] मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सीआईआई के सहयोग से प्रदेश में निवेशकों के लिए एक समृद्ध मंच तैयार हुआ है। राजस्थान में निवेश कर निवेशक प्रगति को बढ़ाएंगे। राजस्थान को विकास] निवेश और रोजगार के नए युग में ले जाना राज्य सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास] आधारभूत ढांचा] निवेश के लिए सकारात्मक वातावरण] पारदर्शी व्यवस्था] नवाचार और बदलती तकनीकों के साथ बदलाव के प्रत्येक पहलु पर काम किया जा रहा है] ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत बने और निवेशकों का विश्वास कायम रहे। उन्होंने नेशनल काउंसिल के सदस्यों का आह्वान किया कि राज्य की अर्थव्यवस्था को 5 वर्षों में दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान दें।

Related Video

iocl