बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने रामदेवरा पहुंचे Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot

Updated:2 years, 9 months ago

जैसलमेर, राजस्थान: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसलमेर के पोकरण स्थित रामदेवरा पहुंचे. रामदेवरा पहुँच कर सीएम अशोक गहलोत ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किये. उन्होंने पंचामृत से बाबा की समाधि का अभिषेक कर बाबा रामदेव की समाधि पर चादर चढ़ाई. वहां स्थित मुख्य पुजारी अरुण छंगानी और कपिल सिंघानी ने वैदिक मंत्रोच्चारण से बाबा रामदेव की समाधि की पूजा अर्चना करवाई. समाधि की पूजा अर्चना कर उन्होंने राजस्थान समेत पूरे देश की उन्नति और खुशहाली की कामना की. इस दौरान स्थानीय नेता उनके साथ मौजूद रहे. आपको बता दें कि राजस्थान सीएम अशोक गहलोत आज एक रामदेवरा की दिवसीय यात्रा पर हैं.

Related Video

iocl